संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया/आमस। आमस थाना क्षेत्र के हजापुर मोरहर नदी दुधिया घाट के किनारे से एक व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गए।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिला तो अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर गया के मगध मेडिकल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृत व्यक्ति की पहचान किया गया। जो स्थानीय थाना क्षेत्र के मौलना चक गाँव निवासी बुट्टू यादव के 30 वर्षीय पुत्र रामलाल यादव के रूप में किया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान किया गया उक्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक रामलाल यादव विक्षिप्त व्यक्ति था जिसकी मौत हो गई हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगाया जा सकता है। मृत्यु हैै या हत्या।


