गया/गुरुआ । भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। आषाढ़ माह की शुक्लपक्ष की द्वितीय तिथि को श्रद्धा और सत्कार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रखंड के गुरुआ बाजार में रथ यात्रा निकाली जाती है।
इस बार यह तिथि 12 जुलाई को पड़ रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए गुरुआ बाजार स्थित कृष्ण राधिका मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकाली जाएगी। यहां करीब 40 वर्ष से यह यात्रा निकलती रही है।
जगन्नाथ रथ यात्रा संचालक कृष्ण देव पांडेय ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा नहीं निकाली जाएगी। मंदिर के बाहर सिंघासन पर भगवान की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिससे भक्त भगवान के दर्शन कर सकें। पूजा अर्चना कर सकेगें। इधर दिलीप पांडे, कवि पांडे आदि ने बताया कि रथ यात्रा नही निकाले जाने से श्रद्धालु में मायूसी देखी जाती है


