गया/शेरघाटी। पुलिस ने ओवर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को अंग्रेजी शराब के साथ मोटरसाइकिल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान परैया थाना अंतर्गत महादेवपुर गांव निवासी स्व. रामकृत प्रजापती के 19 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में किया गया है।
थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सौरभ कुमार मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर गाड़ी पर सवार हो कर थैले में अंग्रेजी शराब का 54 बोतल एक स्थान से दूसरे स्थान लेकर जा रहा था. उसी क्रम में वाहन चेकिंग केेे दौरान पकड़ा गया।
मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02AW--5064 है। अंग्रेजी शराब का इम्पीरियल ब्लू 750 ml 6 पीस और इम्पीरियल ब्लू का 375 ml 32 पीस, रॉयल स्टैग के 375 ml का 16 पीस बरामद हुआ है. टोटल 54 बोतल में 22.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बाइक व शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


