चान्दन स्वास्थ विभाग की और से प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में लगातार दर्दमारा बॉर्डर पर चांदन पुलिस प्रशासन के सहयोग से कोरोना जांच अभियान चलाये जा रहे। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा हर दिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोरोना जॉच 350 लोगों का किया गया। जिसमें एंटीजन किट द्वारा 270 एवं आरटीपीसी आर 65 एवं ट्रूनेट के लिए 15 सैंपल लिया गया। जिसमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रभारी डॉ यश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जॉच के लिए अथक प्रयास रहा है। इस मौके पर डॉ अजहर आलम के साथ लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार , राजेंद्र कुमार पंडित सहायक राजेंद्र यादव राम लखन यादव मौजूद थे।


