Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शहर के पिंक बूथ पर डीएम की धर्मपत्नी ने लीं कोविड का टिका । //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


संवाददाता- निरंजन कुमार, गया

कोविड-19 टीकाकरण को सशक्त और सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से छह माह, छह करोड़ अभियान प्रारंभ किया गया है। पूर्व में रेलवे स्टेशन गया एवं रेड क्रॉस सोसाइटी में प्रत्येक दिन पूर्वाहन 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक के लिए गयावासियों को कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा दिया जा रहा है। 21 जून से जिले के 18 वर्ष से ऊपर सभी महिलाओं (धात्री /गर्भवती) सहित अन्य का टीकाकरण प्रभावती अस्पताल के डीईआईसी भवन में महिलाओं को प्राथमिकता देने हेतु शुरू किया गया है। महिलाओं के सुरक्षित टीकाकरण करने हेतु कोरोना टीकाकरण केंद्र पिंक बूथ प्रभावती अस्पताल को चिन्हित किया गया है। जिसमें सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण किया जाएगा।

महिलाओं को कोविड-19 का टीकाकरण इस संस्थान में प्रत्येक दिन पूर्वाहन 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जाएगा। जिसका उद्घाटन गुरुवार को डीएम अभिषेक सिंह द्वारा किया गया।
इस मौके पर डीएम की धर्मपत्नी ने पंजीकरण काउंटर पर पंजीकरण कराते हुए कोविड का टीका लीं। इस अवसर पर सिविल सर्जन, अधीक्षक प्रभावती अस्पताल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, नोडल पदाधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, केयर यूनिसेफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।