Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

लाइट को लेकर बिजली विभाग उठाने जा रहा है बड़ा कदम, शहर और गांवों में भी दिखेगा इसका असर // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार में बिजली को लेकर विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने डीपीआर तैयार कर लिया है। बिजली विभाग के इस कदम का असर शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी दिखेगा। बिजली विभाग की इस व्यवस्था से लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। दरअसल बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापक बदलाव की तैयारी है। जिले के चारों डिविजन में 1500 किलोमीटर से अधिक तारों को बदला जाएगा। इसमें हाई टेंशन तार व कम क्षमता वाले में केबलिंग किया जाएगा। इसके अलावा सात सौ के करीब ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। एनबीपीडीसीएल की ओर से इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

ऊर्जा विभाग ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए डिटेल प्रोजेक्ट देने को कहा था। इसमें जिले के कार्यपालक अभियंता व परियोजना के अधिकारियों ने डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहरी, शहरी टू, पूर्वी व पश्चिमी इलाके में 1500 किलोमीटर से दूरी में तारों को बदलाना है। इसमें ग्रामीण इलाके में करीब 1200 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में यह बदलाव होगा। ये तार वर्षों पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका है। बारिश और तेज हवा चलते ही बिजली ट्रिप व ब्रेकडाउन हो जाती है।

इसके साथ ही पुराना होने के कारण खतरा बना रहता है। बिजली विभाग की ओर से तैयार किये गये डीपीआर में सबसे अधिक पश्चिमी इलाके के तारों में बदलाव किया जाना है। 33 व 11 केवी के तारों को बदलकर नया लगाया जाएगा। जबकि लो टेशन तार को हटाकर केबल लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर सहित 16 प्रखंडों में सात सौ नये ट्रांसफॉर्मर लगाये जाएंगे। जबकि पांच सौ ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता डेढ़ से दो गुना करने की योजना बनाई गई है।

55 के करीब होंगे जिले में पीएसएस
इस वक्त जिले में 30 पावर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति हा रही है। जबकि 15 पीएसएस का निर्माण चल रहा है। इसमें अधिकांश के निर्माण का काम चल रहा है। जबकि कुछ अब शुरू किये जाएंगे। वहीं नये डीपीआर में दस नये पीएसएस का प्रस्ताव शामिल किया गया है। 50 पीएसएस हो जाने के बाद फीडरों छोटा करने का काम शुरू होगा। इससे लाड घटेगा।