Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बिहार-यूपी के मजदूरों से भरी ट्रेनों में ब्लास्ट कर सकती है ISI, हाईअलर्ट पर धनबाद से गुजरने वाली ट्रेनें // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : देश की खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत में किसी ट्रेन में बम ब्लास्ट की योजना बना रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों से भरी ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। इस सूचना के बाद बिहार-यूपी के साथ धनबाद, आसनसोल, हावड़ा आदि स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

धनबाद से खुलने और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशन पर भी लगातार आरपीएफ और जीआरपी तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने एक मैसेज को डिकोड किया है। 

इस मैसेज के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में अपने स्लीपर सेल को टाइमर के साथ एक बम देने की बात कही है और उसे निर्देश दिया है कि तारों को जोड़ो और ट्रेन में बम लगाओ। खुफिया रिपोर्ट में हावड़ा से खुलने वाली ट्रेन पर विषय सतर्कता बरती जा रही है।