Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया आरएमएस के 70 कर्मचारी अचानक हड़ताल पर गए, सेवा हुई प्रभावित। //LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
शुक्रवार को अचानक आरएमएस ऑफिस गया के 70 प्राइवेट कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काम करना बंद कर दिया। इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुंदन कुमार, उदय कुमार, नीरज कुमार सिन्हा व संजीव कुमार आदि ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरएमएस ऑफिस में काम रोक दिया। जिसके फलस्वरूप ट्रेन द्वारा भेजे जाने वाले डाक विभाग के पार्सल सामग्रियों की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य प्रभावित हो गया। इनकी मांग में शामिल है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्य कर रहे लोगों को आउटसोर्सिंग का पैसा का भुगतान कितनी तारीख को किया जाएगा। साथ ही कहा कि पहले 8 घंटे काम करने पर कर्मचारियों को प्रतिदिन के हिसाब से ₹304 मिलता था। आज भी उतना पैसा मिल रहा। जिसे बढ़ाने की मांग की। जबकि
EPF एवं CSI, लाइफ इन्सुरेंस काटने पर उचित जानकारी मोबाइल फोन पर दिए जाने, 8 घंटे से ज्यादा कार्य करने पर अतिरिक्त पैसे का भुगतान करने तथा 12 घंटे काम करने वालों को नाइट कन्वर्शन दिया जाने के बाद ही EPF काटे जाने की मांग की है।