संवाददाता - पंकज मिस्त्री, बांका
चांदन स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। जो हर महीने के 9 तारीख को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का जांच किया जाता है।
चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिविर में आये 121महिलाओ का एवं सुईया स्वास्थ्य केंद्र में 140 महिलाओं का महिला चिकित्सकों के द्वारा बीपी, हीमोग्लोबिन, युरिन, कोरोना, वजन, हेपेटाईटिस बी, शुगर आदी की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया की कई पंचायत से महिलाये शिविर में नहीं आ सकी है। जांच किए गए सभी गर्भवती महिलाओं को दो कैला, दो सेब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन द्वारा वितरित किया गया।
जांच के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉ एके सिन्हा, डॉ बी.के चौधरी, एएनएम इंदु कुमारी, एएनएम रूपम कुमारी, मालती कुमारी, स्नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, सहयोगी लक्ष्मण कापरी समेत अस्पताल में पदस्थापित सभी एनएम व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


