संवाददाता -निरंजन कुमार, गया
गया जिला कमिटी की बैठक रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामपरी ने कहा कि कोरोना और लॉकडाउन से पहले से ही देश की जनता आर्थिक कठिनाई से जूझ रही थी। वैसी स्थिति में सरकार द्वारा उन्हें राहत देने के बजाये मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमत बढाकर लोगों के सामने और भी संकट खड़ा कर दिया है। खाद्य सामग्री, खाद्य तेल, दवा समेत तमाम वस्तु की मूल्यवृद्धि से आमजनता त्राहिमाम कर रही है । दुसरी ओर रोज कमाने खाने वालों के सामने भूखमरी जैसी नौबत आ गई है । बैठक में पार्टी ने प्रस्ताव लिया कि आयकर के दायरे से बाहर सभी परिवार को अगले 6 महीना तक 7500 रू नगद, प्रत्येक व्यक्ति 10 किलो राशन, मुफ्त वैक्सीन, स्वास्थ्य,
सभी को बराबर की शिक्षा
आदि मुद्दा को लेकर 26 जुलाई से 8 अगस्त तक गांव-गांव अभियान चलाकर 9 अगस्त को क्राँति दिवस के मौके पर भारत बचाओ आंदोलन के तहत जिला समाहर्ता के समक्ष प्रदर्शन किया जाऐगा। बैठक में रामखेलावन दास, पारसनाथ सिंह, शमीम अहमद, अजय वर्मा, अनिल सिंह, कारु पासवान, कपिलदेव प्रसाद सिन्हा , अमरेन्द्र सिंह इत्यादि साथियों ने भाग लिया ।


