Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गोविंदा के गाने पर महिला का धमाल, दिल जीत लेगा वायरल VIDEO में का देसी ठुमका // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इसमें अलग-अलग तरह के वीडियो होते हैं। कुछ डांस के होते हैं तो कुछ घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें एक महिला छत पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने पर डांस करती हुई दिख रही है।

वायरल हो रहे वीडियो को देखने के पता चलता है कि महिला हर संभव गोविंदा जैसे डांस मूव्स दिखाने का प्रयास कर रही है। मात्र कुछ सेकेंड के इस वीडियो में महिला छत पर गोविंद स्टाइल में डांस करती हुई नजर आ रही है। 


इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला मशहूर गाने 'मखना' पर साड़ी में डांस करती नजर आ रही है। उसने गोविंदा के सिग्नेचर डांस स्टेप्स की नकल करने की कोशिश की है। वीडियो को रेडियो एक्टिव ब्लॉसम नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट्स भी किया है। कुछ लोगों ने डांस मूव्स को सराहा है तो कुछ ने देशी ठुमकों की सराहना की है। कई यूजर्स ने इस वीडियो माइंडब्लोइंग बताया है तो वहीं दूसरे यूजर ने इसे बेहतरीन बताया है।