Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सब कुछ न्योछावर कर दिया पर नहीं मिला पत्नी का दर्जा, शादी को भूलने व हत्या कराने की धमकी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में अपना सब कुछ सौंप दिया और तीसरी में मंदिर में गंधर्व विवाह कर लिया। बावजूद एक साल से पत्नी की दर्जा नहीं मिला, जिससे परेशान युवती ने रूपसपुर थाने में एक केस दर्ज कराते हुए युवक व ननिहाल के सदस्यों को नामजद आरोपित किया है। 

युवती ने बताया कि अमृतांशु उर्फ शिवम् पिता संजय शर्मा मूलरूप से बिहटा के बभनलई के निवासी है। लेकिन सपरिवार हरियाण के पानीपत में रहते हैं। शिवम का ननिहाल युवती के गांव में है।  शिवम् 25 अगस्त को ननिहाल आया था,वहीं युवती से उसकी मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदल गई। दिसंबर में शिवम ने अपनी बहन की शादी में पटना आने और परिजन से भेंट कराने की बात कही। शिवम ने युवती को किसी एक होटल में एक कमरा किराये पर लेने की बात कही।

3 दिसंबर को उसने बेली रोड में होटल में एक कमरा बुक करा लिया। अगले दिन युवती होटल पहुंची और शिवम व उसके परिजन का इंतजार कर रही थी। शाम को शिवम अकेले पहुंचा और बताया कि शादी में देर रात तक परिजन जगे हैं, इसलिए नहीं आए, अगले दिन आयेंगे। रात को शिवम ने संबंध बनाना चाहा, विरोध करने पर शादी तुम्हीं से करने का विश्वास दिलाते हुए वह अपने मंसूबे में सफल रहा। 

युवती ने बताया कि उस दरम्यान उसने वीडियो भी बनाया। 14 दिसंबर को युवती को लेकर उसने कंकड़बाग अपनी बहन से मिलवाने ले गया और वहीं मंदिर में विवाह कर लिया और जल्दी पानीपत ले जाएंगे, कहते हुए चला गया। काफी दिनों बाद युवती पानीपत ले चलने की जिद् करने लगी तो शिवम, उसके पिता, मामा, बहन द्वारा उक्त शादी को भूल जाने की बात कही गई। जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो हत्या कराने की धमकी दी जाने लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन करने में जुट गई है।