जिले के चांडिल प्रखंड क्षेत्र के पाटा स्थित एनएच 33 पर बन रहे टोल को रूदिया पंचायत के मुखिया ज्योति माहली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काम को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए अपना जमीन दे दिया। लेकिन उचित मुआवजा भुगतान किया बगैर टोल निर्माण के लिए जमीन नहीं देंगे। जमीन अधिग्रहण का जोरदार विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों के कहना है कि टोल का निर्माण के लिए किसानों को कम राशि दिया जा रहा है। 1 बीघा जमीन पर चार गुना बढ़ाकर 15000 ही दिया जा रहा है। जो किसानों के लिए काफी कम है। टोल से आधा किलोमीटर दूरी पर 1 बिघा जमीन पर एक लाख 35 हजार रुपया भुगतान किया गया। ग्रामीणों ने कहा उचित मुआवजा नहीं देने पर वे लोग किसी भी प्रकार से अपनी जमीन नहीं देंगे।


