डोभी-चतरा सड़क मार्ग में काली मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के हंटरगंज के तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को डोभी के तरफ से जा रहे अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने डोभी चतरा सड़क मार्ग में काली मंदिर के समीप जबरदस्त टक्कर मार दिया।
इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बरिया गांव निवासी विपिन मंडल के रूप में की गई है। साथ में घायल युवक को हल्की चोट आई है. जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक युवक के परिजनों की घटना की सूचना दिया है। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर पुलिस ने थाना परिसर में रखा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल शनिवार की सुबह को भेजा जाएगा।


