Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गया जंक्शन पर शराब पीते मथुरा के चार लोग गिरफ्तार, भेजा गया जेल // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता : निरंजन कुमार गया
गया जंक्शन परिसर में शराब पीते चार लोगों को गया रेल थाना की पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सभी शराबी उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रेल थाने की पुलिस जंक्शन परिसर में सर्च अभियान में थी। इसी दौरान चार लोगों को शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस टीम को नजदीक आते देखा तो आरोपियों ने शराब की बोतल व ग्लास फेंक दिया था। पकड़े जाने के बाद सभी की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया इस मामले में बिजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, वंशी लाल और सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक का ससुराल गया शहर के कोयरीबारी मोहल्ले के दुर्गास्थान के पास है। जिसके साथ बाकी तीनों गया जंक्शन परिसर में शराब पी रहे थे।