Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

ट्रैफिक जाम की समस्याओं को लेकर मानवाधिकार संस्था ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता : निरंजन कुमार, गया
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य कृष्णा पाण्डेय ने ट्रैफिक जाम की समस्याओं को लेकर गया जिलाधिकारी को लिखा पत्र। उन्होंने कहा कि गया जिले में लगातार जिस प्रकार से ट्रैफिक जाम की समस्या से एक तरफ आमजनमानस परेशान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस ट्रैफिक जाम में बेहद आपात सेवा में संचालित एम्बुलेंस वाहनों को भी कई घण्टों तक इसमें फँसे रहना पड़ता हैं। ट्रैफिक व्यवस्था जैसे ध्वस्त प्रतीत दिखाई पड़ता है। आम जनजीवन पर इन समस्याओं से बहुत ही प्रभावित असर पड़ता हैं। तत्काल अगर इस ट्रैफिक जाम को सही नहीं किया गया तो स्तिथि और बदतर होती जायेगी। पत्र के माध्यम से इस विषय पर जिलाधिकारी से आवश्यक कार्यवाही व निर्देश देने की मांग की गई हैं। जिससे कि शहरी क्षेत्र में उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या को अभिलंब खत्म किया जा सकें। इस मौके पर संस्था के सक्रिय सदस्य नितीश कुमार रंजन भी उपस्थित रहें।