बिहार के मुंगेर जिलान्तर्गत जमालपुर फरीदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर से बड़ी घटना जमीन विवाद मामले में पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस पर पैसा लेकर आरोपित पक्ष के नामजद लोगों का नाम अनुसंधान के वक्त हटा देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित परिवार पूनम कुमारी ने बताया कि विगत माह जमीन विवाद मामले में मेरे गोतिया से लड़ाई हुई थी। इस दौरान 11 लोगों ने मुझे और मेरे पति पर लाठी डंडे और धारधार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया, जिसमें मैं और मेरे पति बुरी जख्मी हो गए थे।
पीड़ितों ने अपना इलाज सदर मुंगेर में करवाया था।घटना के बाद फरीदपुर ओपी पुलिस पदाधिकारी द्वारा 11 आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद केस के अनुसंधान के समय तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर द्वारा पैसे के बल पर अनुसंधान में 11 आरोपितों में से 9 आरोपितों का नाम हटा दिया गया। वहीं ओपी में नियुक्त केस के आईओ SI दीपक कुमार द्वारा पीड़ित पति पत्नी पर ही 307 धारा लगा दी गई। पीड़िता का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपित पक्षों से पैसा लेकर मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आरोपित पक्ष आये दिन पीड़ित के साथ मारपीट की घटना को दोहराते रहते हैं। विगत दिनों भी पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की घटना दोहराई गई।
इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुंगेर आरक्षी अधीक्षक को पत्र लिख कर न्याय दिलाने व भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारियों पर कार्यवाई करने की मांग की है।


