Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अनलॉक बिहार: लाॅकडाउन खत्म, नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा, शाम पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार में लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। अब शाम 7 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। निजी वाहन से आवागमन हो सकेगा। ऑनलाइन शैक्षणिक कार्य भी होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी।
सीएम नीतीश ने लॉकडाउन खत्‍म करने के ऐलान के साथ ही अपने ट्वीट में कहा कि लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। इस वजह से लॉकडाउन खत्‍म करते हुए शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सरकारी और निजी कार्यालयों में शाम चार बजे तक काम होगा। सिर्फ 50 प्रतिशत अधिकारियों-कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकेगा। दुकानों के खुलने की अवधिक शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। 
लॉकडाउन खत्‍म कर दिया गया है लेकिन बच्‍चों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्‍थानों को जुलाई तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। ये संस्‍थान ऑनलाइन शिक्षण कार्य कर सकेंगे। लॉकडाउन खत्‍म होने के साथ ही निजी वाहनों को भी चलाने की अनुमति दे दी गई। यह व्‍यवस्‍था अगले एक हफ्ते तक रहेगी। इसके बाद के हालात के आधार पर एक बार फिर विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा। मुख्‍यमंत्री ने कोरोना के खतरों के मद्देनजर लोगों से अभी भी भीड़भाड़ से बचकर रहने की अपील की है।