Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गुरुआ के नरियाही गांव में दो घरों में लाखों की हुई चोरी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गुरुआ थाना क्षेत्र के नरियाही गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के शाम नरियाही गांव अधिकांश पुरुष बरात में शामिल होने चले गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं लोग थी। 

इसी का फायदा उठाकर चोरों ने कलाम अंसारी एवं पधारथ यादव के घर में रखे अटैची, बक्से को लेकर भाग गया। इसकी सूचना तब मिली जब ग्रामीण सुबह शौच करने के लिए बधार में गए थे। 

लोगों की नजर टूटे हुए अटैची बक्से पर पड़ी। वही चोरी की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।भाजपा नेता नवीन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराए गए बक्सा में समूह का दस हजार एवं करीब एक लाख के जेवर था।  वही कलाम अंसारी के बक्सा में करीब ₹700 था। जिसे चोरों ने चोरी का अंजाम देकर बक्से को बधार में फेंक कर फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना के कई घंटा गुजर जाने के बाद भी गुरुआ थाने में किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं कराई। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है।