Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के द्वारा बोधगया के कालचक्र मैदान में भिखारियों को राशन कार्ड दिया गया // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर इंद्रवीर कुमार के द्वारा बोधगया के कालचक्र मैदान में बोधगया के भिखारियों को राशन कार्ड दिया गया। इनमे से अधिकतर भिखारी दिव्यांग है।पूर्व में इसी मैदान में भिखारियों के साथ बैठक की गई थी एवं पाया गया था कि सभी लोग जरूरतमंद हैं परन्तु राशन व अन्य सरकारी योजनाओं से अनभिज्ञ हैं। साथ ही कई के पास आवश्यक कागजातों व पहचान संबंधी कागजातों की कमी या त्रुटि थी।
इन सभी कमियों को दूर करते हुए आज इनका राशन कार्ड बनाकर वितरण किया गया है।इन सभी लोगों काकार्ड वितरण के बाद सभी भिखारियों को राशन योजना के बारे में जानकारी दी गई। उनके डीलर कौन हैं इसकी भी जानकारी दी गई तथा प्रत्येक को उनके कार्ड पर कितना राशन मिलेगा इसकी भी जानकारी दी गई। ताकि पारदर्शिता के साथ वे राशन ले सके।इस अवसर पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बोधगया भी उपस्थित थे।