Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शेरघाटी में मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी, ले भागे 97 पीस मोबाइल समेत काउंटर में रखे पैसे, छानबीन में जुटी पुलिस // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
शेरघाटी थाना से महज कुछ दूरी पर एक मोबाइल की दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की मोबाइल हैंडसेट एवं नगद रुपए की चोरी कर ली है। घटना गुरुवार की रात्रि की है। शेरघाटी थाना के नया बाजार स्थित गया प्रसाद एंड संस नामक मोबाइल हैंडसेट की दुकान से करीब 11 हजार मूल्य के 97 पीस मोबाइल हैंडसेट, पार्ट्स समेत काउंटर में रखे नकदी पैसे की चोरी कर ली गई। इस बात का पता संचालक को तब चला जब वह दुकान को खोला। 

जिसको लेकर दुकान संचालक अनिल कुमार गुप्ता ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि जब हम अपने दुकान खोली तो देखा कि चोर छत एवं दीवाल को काट कर प्रवेश किया और अपनी पहचान उजागर ना हो कि नियत से दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरा को तौलिया से ढ़क डाला और दुकान में रखी 97 पीस मोबाईल एवं पार्ट्स के अलावा काउंटर में रखी 60 हजार नगद राशि की चोरी कर ली गई। 

जिसकी कुल कीमत पर लगभग साढे दस लाख है। वहीं पुलिस चोरी की घटना के बाद तफ्तीश में जुटी है। विदित हो कि थाना के आसपास क्षेत्र के दुकानों में चोरी की पहली घटना नहीं है. बल्कि कुछ महीना पहले भी कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली है। दुकानों में हो रही चोरी की घटना की वजह से स्थानीय व्यवसाई का पुलिस पर विश्वास और भरोसा उठ चुका है और वह अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।