न्यूज़ डेस्क : नालन्दा में भगवान शिव का अवतार हुआ है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले के लोगों का यही मानना है। यहां एक अद्भुत जटाधारी बच्चे का जन्म हुआ तो लोग वैज्ञानिक पहलुओं से सोचे बिना आस्था की भावना में बह गए। स्थानीय लोग उसे भगवान शिव का अवतार मान पूजा-पाठ करने लगे। चढ़ावा लेकर बच्चे के पास अर्पित करने लगे।
सलेमपुर मोहल्ले के रविदास टोले में रविवार की सुबह लालबाबू की पत्नी रानी देवी का प्रसव हुआ। उसने एक विचित्र आकार के बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का जो सिर था, उसमें जटा फूटा हुआ था। चेहरे का आकार भी विचित्र था। यही कारण है कि लोग बच्चे में भगवान शिव का रूप देख रहे थे। और नवजात में भगवान मान कर पूजा-पाठ में जुट गए थे। हालांकि 6 घंटे तक जीवित रहने के बाद नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया।
मेडिकल टर्म में यह इनकोफाइलोशिप
स्थानीय चाइल्ड रोग स्पेशलिस्ट डॉ सुनील कुमार के अनुसार गर्भ से पहले मां में फॉलिक एसिड की कमी के कारण बच्चे का सिर पूरी तरह से डेवलप नहीं करता है। इस केस में भी यही दिख रहा है। बच्चे का ब्रेन जो है, वो बाहर आया हुआ है, जिसे मेडिकल टर्म में इनकोफाइलोशिप कहते हैं। नियमित रूप से जांच और फॉलिक एसिड लेते रहने से इस समस्या से बचा जा सकता है।


