Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पुलिस में संविदा पर बहाल चालक सिपाहियों को नौकरी से निकालने का आदेश, 31 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा मानदेय // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार पुलिस में संविदा पर कार्यरत चालक सिपाही की सेवा समाप्त की जाएगी। 31 जुलाई तक इनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी कर दिया है।

एआईजी कल्याण के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस में संविदा के आधार पर नियुक्त चालक सिपाहियों की संविदा समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। अब किसी भी परिस्थिति में संविदा चालकों को 31 जुलाई के बाद मानदेय नहीं दिया जाएगा। संविदा पर चालकों की नियुक्ति के लिए वर्ष 2010 में निकाले गए विज्ञापन की शर्तों के तहत संविदा समाप्त करने से एक माह पूर्व नोटिस दिया जाना है। ऐसे में सभी संविदा चालकों को नोटिस प्राप्त कराकर संविदा समाप्त करते हुए मुख्यालय को अवगत कराएं।

चालक सिपाही के पद पर हुई है बहाली
पिछले दिनों बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर चालक सिपाही की स्थाई नियुक्ति की गई है। इसकी ट्रेनिंग भी लभगभ पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि संविदा पर बहाल चालक सिपाही की सेवा समाप्त करने की बड़ी वजह इस पद पर स्थाई नियुक्ति होना है।