जिला के चौका थाना अंतर्गत मातकामडीह में सीआरपीएफ जवानों ने ग्रामीणो के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के 500 पौधे को वृक्षारोपण किया तथा ग्रामीणों को फलदार पौधे भी बांटे गये। इस वृक्षारोपण के मौके पर 157 बटालियन के कमाण्डेन्ट भूपाल सिंह ने बताया कि पौधे हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पौधे हमें स्वच्छ पर्यावरण और विभिन्न प्रकार के फल फूल गर्मी से राहत भी देते है।
इसलिए हम सबको वृक्षारोपण करना चाहिए। इस मौके पर सी/157 बटालियन के॰रि॰पु॰बल के कमान अधिकारी निरीक्षक पवन कुमार शर्मा व समस्त कर्मियों ने वृक्षरोपन में भाग लिया।


