Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

संपत्ति के लिए रिश्तों का खून! चचेरे भाई ने बहन की गला दबाकर की हत्या, केरोसिन डालकर जलाया शव // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- स्नेहा गुप्ता, नालंदा
जिले में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को नगरनौसा थाना अंतर्गत शाहपुर में संपत्ति हथियाने के लिए एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी। शाहपुर निवासी चितरंजन सिंह ने न केवल अपनी चचेरी बहन विभा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि उसके शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आरोप है कि सबूत मिटाने में चितरंजन के पिता, पत्नी और बेटों ने भी उसकी मदद की।

जानकारी के अनुसार घटना के समय विभा के चाचा घर पर थे लेकिन भतीजे के डर से वे कुछ नहीं बोल पाए। रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोस के अक युवक ने घटना की सूचना मृतका के बेटे को दी। इसके बाद बेटे ने तुरंत इस बारे में नगरनौसा थाना पुलिस को सूचित किया।

पुलिस को मिला अधजला शव
चितरंजन सिंह ने अपने चाचा के घर की पहली मंजिल पर विभा के शव को आग के हवाले किया था। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। दारोगा को घटनास्थल से अधजला शव, शव की कमर में बंधा बिजली का अधजला तार और प्लास्टिक की अधजली रस्सी बरामद हुई है।

पड़ोसियों को मदद के लिए किया फोन
विभा के मोबाइल फोन के डायल कॉल लॉग में कुछ पड़ोसियों के नंबर मिले हैं। लेकिन किसी से बात नहीं हुई। ऐसा लगता है कि हमले से पहले उसने पड़ोसियों से मदद मांगने की कोशिश के लिए फोन किया होगा।