Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

मेयर-डिप्टी मेयर ने पूर्व मुख्यमंत्री आवास सहित कई मकानों को किया सैनिटाइज // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया
शहर के आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए गया नगर निगम लगातार प्रयत्नशील है। अपने इसी प्रयास के तहत निगम योद्धा दिन ही नहीं, बल्कि रात्रि में भी सेनिटाइज करने में जुटे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। इसी क्रम में सोमवार को गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान तथा डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव द्वारा स्वयं विभिन्न वार्डों के महादलित टोलों में कोरोना संक्रमण को दूर करने के उदेश्य से सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण किया।

मेयर-डिप्टी मेयर के द्वारा गया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43, 44, 45 व 46 के विभिन्न क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान स्वयं मेयर-डिप्टी मेयर ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का आवास को सैनिटाइज किया।
इसके आलवा उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाले घरों को सैनिटाइज किया। अभियान के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पिछले एक महीने से उप मेयर सहित निगमकर्मी व स्थानीय पार्षद सड़क पर है। ताकि आम नागरिकों व समाज के पहरेदारों को सुरक्षित रखा जा सके।

वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम कोरोना की रोकथाम के साथ-साथ अब प्रदूषण की भी रोकथाम के लिए सड़क पर उतरेगा। जिसकी तैयारी की जा रही है। कई उपकरण खरीदे भी जाएंगे।उन्होंने कहा कि शहर को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने के लिए गया नगर निगम पूरी तरह से गंभीर व कृतसंकल्पित है। यही कारण है कि निगम के कोरोना वारियर्स लगातार अपनी जान को जोखिम में डालकर भी पूरे शहर को सेनिटाइजेशन के कार्य में जुटे हैं।उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखना निगम की जिम्मेवारी है और निगम अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन के प्रति पूरी तरह से गंभीर है। मौके पर वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।