Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
दलसिंहसराय / समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट।
समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज शनिवार को जिला सभागार में आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। इस बात की जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बतलाया कि इस बैठक में माननीय विधानसभा सदस्य समस्तीपुर अख्तरुल इस्लाम शाहीन, दुर्गेश राय, अपर समाहर्ता समस्तीपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
जिलाधिकारी शुभंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिसमें  मुख्य रूप से सहमति बनी कि नगर निगम एवं नगर परिषद की बैठक में राजनीतिक दल के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाना, बरसात के समय में शहर में जल जमाव से संबंधित समस्या से निपटने हेतु एक मास्टर प्लान तैयार करने हेतु अनुभवी एवं दक्ष एजेंसी को चिन्हित करना, शहर के मुख्य सभी नालों की साफ सफाई कराना, जलजमाव की निकासी व सफाई हेतु आवश्यकतानुसार पंपिंग सेट की व्यवस्था करना इत्यादि कई मुख्य बातें शामिल हैं।