Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

समस्तीपुर डीएम ने की सड़क निर्माण एवं पाइपलाइन कार्य से संबंधित समीक्षा बैठक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
दलसिंहसराय / समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिले में पाइपलाइन निर्माण के दौरान हुए गड्ढों की मरम्मत एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।
बैठक में अपर समाहर्ता, आइओसीएल के प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं अन्य संबंधित कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को कई अहम निदेश जारी करते हुए कहा कि पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान हुए गड्ढों की मरम्मत एवं सड़क निर्माण के लंबित कार्यों को 6 जून 2021 तक पूर्ण कर लें ताकि बरसात के मौसम में परिचालन एवं आवागमन में दिक्कत ना हो।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ससमय उक्त कार्य को पूर्ण नहीं करने की स्थिति में संबंधित विभाग के पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्य की प्रगति प्रतिवेदन 6 जून 2021 ई0 को जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इस समीक्षा बैठक की जानकारी प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ऋषव राज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।