संवादसूत्र- शिवेश सिंह, बांका
बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत स्थित लीलातरी गांव में ग्रामीणों के आक्रोश के बाद नल जल योजना का काम शुरू हुआ गौरतलब बात यह है कि पहले 7 निश्चय योजना के तहत वे नल जल योजना के काम में भारी गड़बड़ी पाई गई थी जिससे नाराज होकर लीलातरी गांव निवासी शिवेश सिंह ने लिखित में वीडियो और जिला पंचायती राज पदाधिकारी रंजन चौधरी को आवेदन दिया था जिसके तहत डीपीआरओ ने लीलातरी गांव में निरीक्षण करने आए थे और धरातल पर गड़बड़ी पाई थी डीपीआरओ ने आक्रोश में वार्ड नंबर 10 मुन्नी देवी पर एफ आई आर करवाया था और वार्ड नंबर 11 अनीशा अंजनी पासवान को चेतावनी दी थी.
जिसके बाद डीपीआरओ ने आदेश दिया कि गांव में फिर से नल जल योजना का काम किया जाए और ग्रामीण को पानी मुहैया कराया जाए जिसके तहत गांव में आज से शुरुआत दौर का काम शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है नल जल योजना के ठेकेदार राहुल कुमार ने अच्छे से और शुद्ध रूप से काम करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है.
ठेकेदार ने बताया कि कमीशन नहीं देने पर रजौन प्रखंड के जूनियर इंजीनियर एमबी बुक नहीं करने का धमकी दे रहा है इससे साफ पता चलता है कि रजौन प्रखंड के पदाधिकारी इतनी शक्ति के बाद भी कमीशन खोरी से बाज नहीं आएंगे उनको अपने कमीशन से मतलब है जनता के प्यासे रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है





