
न्यूज़ डेस्क : पाटलिपुत्र चंड़ीगढ़ स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में सवार महिला के साथ एक सहयात्री ने छेड़खानी कर दी। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
पाटलिपुत्र से चंड़ीगढ़ जा रही 03255 स्पेशल ट्रेन के बी 5 बर्थ संख्या 17 पर सवार होकर बिहार के सारण जिले का परवेजाबाद निवासी निरंजन सिंह चंड़ीगढ़ जा रहा था। वह चंड़ीगढ़ स्थित फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता है। वही इसी कोच में आरा की 30 वर्षीय महिला चंड़ीगढ़ जा रही थी।
ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने के पहले ही निरंजन सिंह ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। घटना के बाद महिला शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग जुट गए। महिला ने इसकी शिकायत पीडीडीयू कंट्रोल में की। ट्रेन के रविवार की देर रात डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने महिला की शिकायत पर आरोपित को हिरासत में ले लिया।
पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ 354 क धारा के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
