Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

किशोरी ने छेड़खानी के आरोपितों को थाने में ही चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस की हुई किरकिरी // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस का न्याय दिलाने का नया अंदाज सामने आया है।  छेड़खानी के आरोपितों को थाने में बुलाकर पीड़ित किशोरी से चप्पलों से सरेआम पिटाई करायी गयी। यह घटना जिले के धोबहां ओपी की मंगलवार की है। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इससे धोबहां ओपी पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। वीडियो में सादे लिबास में बैठे थानेदार सहित कुछ अन्य लोगों के सामने किशोरी की ओर से आरोपितों की पिटाई करते देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार धोबहां ओपी के एक गांव की एक किशोरी रविवार की शाम सामान खरीदने दुकान पर गयी थी। वह दुकान से लौट रही थी, तभी गांव के ही तीन-चार लड़कों द्वारा उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। आरोपित उसे उठाकर ले जाने का प्रयास भी करने लगे। तभी तिलक समारोह से लौट रहे गांव के ही कुछ लोग पहुंच गये और किशोरी को आरोपितों से बचाया गया। ग्रामीणों द्वारा आरोपितों को डांट-फटकार लगाकर भगा दिया गया। हालांकि रात में यह मामला सामने नहीं आ सका। रात में किशोरी थाना पहुंची, तो पंचायती करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। 

छेड़खानी के बाद रात में किशोरी को धमकाने पहुंच गये आरोपित
बताया जा रहा है कि शाम में छेड़खानी करने के बाद सभी आरोपित किशोरी को धमकाने उसके घर तक पहुंच गये। उस दौरान आरोपितों द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने और किसी को घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी गयी। कहा गया कि केस करने पर बुरा अंजाम होगा। इससे डर कर किशोरी के परिजन रात में ही थाने पर चले गये। तब पुलिस की ओर से कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किशोरी और परिजनों को घर भेज दिया गया। इसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस मामले की जांच करने किशोरी के गांव पहुंची। तब कुछ लोग द्वारा पंचायती कराने की बात कही जाने लगी। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष मंगलवार को थाना पहुंचे थे। 

सजा के तौर पर आरोपितों की चप्पलों से पिटाई करने का फैसला
जानकारी के अनुसार थाने में दोनों पक्षों के पहुंचने के बाद एक पंचायत प्रतिनिधि की पहल पर मामले को रफा-दफा करने की सलाह दी गयी। इस दौरान सजा के तौर पर आरोपितों को चप्पलों से पिटाई करने का फैसला लिया गया। कहा गया कि किशोरी आरोपितों की चप्पलों से खुद पिटाई करेगी। इस आधार पर किशोरी आरोपितों की चप्पलों से पिटाई कर रही थी। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ओपी इंचार्ज द्वारा भी एक पंचायत प्रतिनिधि की पहल पर पंचायती किये जाने की बात स्वीकार की गयी है।