Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगो के सहयोग से दलसिंहसराय कर रहा है लॉकडाउन का सख्ती से पालन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
दलसिंहसराय से अनुमंडलीय संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट...
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र मे लॉकडाउन का पूरा-पूरा असर देखने को मिल रहा है। स्थानीय बाजार के अलावा आसपास के कई महत्वपूर्ण स्थान पर बिल्कुल ही सन्नाटा पसरा हुआ है। एक तरफ जहाँ स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु बिल्कुल ही सजगता दिखाती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का भी प्रशासन को भरपूर सहयोग मिलता हुआ नजर आ रहा है।
अनुमंडल क्षेत्र के लोग भी कोविड -19 संक्रमण के लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए मामलों को देखकर काफ़ी सहमे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। लगातार इससे बचने के तरीकों की जानकारी देने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करती नज़र आ रही है। स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में भी लगातार सजग है।
स्थानीय प्रशासन लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि कोई भी लोग सिर्फ व सिर्फ अपनी अत्यंत आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए ही गाईडलाईन के नियमों के मुताबिक समय से ही बाहर निकलें अन्यथा अपने-अपने घरों में ही ज़्यादातर रहें।