Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

समस्तीपुर डीएम ने टीका एक्सप्रेस के वाहनों को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।


दलसिंहसराय / समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले में पैतालीस वर्ष से ज़्यादा आयुवर्ग श्रेणी में टीकाकरण की प्रगति के दृष्टिगत एवं दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लाभार्थियों के घर के समीप टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने एवं टीकाकरण सत्रों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 26 मई को "टीका एक्सप्रेस" के चौंतीस वाहनों को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त टीका एक्सप्रेस वाहनों का परिचालन प्रत्येक प्रखंड के लिए तैयार माइक्रो प्लान के अनुसार पंचायतवार घनी आबादी वाले सार्वजनिक स्थलों पर टीकाकरण करने हेतु किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ आयुवर्ग  के व्यक्तियों के टीकाकरण कार्य में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों को आच्छादित किया जा सके।

कोरोना वायरस संक्रमण श्रृंखला को तोड़ने एवं कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए पंचायतवार टीकाकरण रथ को चलाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ अयुवर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करना है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है ताकि शरीर के प्रतिरक्षण प्रणाली को सुदृढ़ कर संक्रमण से बचाव हो सके।


अतः जिला वासियों से अपील किया जाता है कि आप सभी पात्र लाभार्थी कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। यह टीका जीवन रक्षक है और कोरोना वायरस से बचने के लिए सुरक्षा कवच के समान कारगर है। जिन लोगों ने टीके का प्रथम डोज ले लिया है,वे दूसरा डोज ससमय  लगवा लें। अपने स्वास्थ्यहित के लिए टीका अवश्य लगाएं और स्वयं तथा अपने प्रियजनों को कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाएं, इसके लिए सतर्कता और सजगता अति आवश्यक है। कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीरता को समझे और पहले से ही सचेत हो जाए। यह वायरस केवल आपको संक्रमित नहीं करता है अपितु आपके संपर्क में आने वाले आपके प्रियजनों व अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। इसीलिए सभी जिलावासियों से एक बार फिर से अपील है कि टीका अवश्य लगाएं और स्वयं को संक्रमण से सुरक्षित करें। मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ऋषव राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।