Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

सीएम नीतीश की बिहारवासियों से भावुक अपील, कहा- कोरोना के खिलाफ इस जंग में सरकार का साथ दें // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होने का सिलसिला जारी है। राज्य के लोग अस्पताल में बेड, दवा और ऑक्सीजन बेड की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य के लोगों से मार्मिक अपील की है। उन्होंने लोगों से कोरोना को हराने में सरकार का सहयोग करने की भावुक अपील की है।

कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया अदा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना के इस संकट काल में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। इस आपदा से निपटने में बेहद धैर्य, अनुशासन और हिम्मत के साथ काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मियों, प्रशासन और पुलिस के लोगों सहित सभी कोरोना योद्धाओं का हम पूरे बिहार परिवार की तरफ आभार व्यक्त करते हैं।'

जनता से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा, 'इस आपदा में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मानवता की सेवा कर रहे हैं। युवा साथी जनता की सेवा के लिए विशेष रूप से सक्रिय हैं और सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर रहे हैं, जो सराहनीय है। ऐसे सभी लोगों का भी हम बिहार परिवार की तरफ से धन्यवाद करते हैं।'

लोगों से कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा, 'कोरोना की पहली लहर के दौरान बिहार ने बहुत दृढ़ता और साहस के साथ ये लड़ाई लड़ी। इस बार भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए हमें अपने को और अपनों को बचाना है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में सरकार का साथ देना है। आइए संकल्प लेते हैं कि हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे।'

शनिवार को मिले कोरोना के 12948 नए मामले
बिहार में पिछले 24 घंटे में 12,948 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में इस दौरान 1 लाख 8 हजार 10 सैंपल की जांच की गई। राज्य में शनिवार को संक्रमण दर 11.98 फीसदी रही। वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में 14,962 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए जबकि 76 संक्रमितों की मौत हो गयी।