संवादसूत्र- निरंजन कुमार, गया (बिहार)
जन अधिकार पार्टी (लो.) केंद्रीय कोर कमेटी के आह्वान पर जाप सुप्रीमों पप्पू यादव के रिहाई और संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन और सत्याग्रहियों की मांग को लेकर जाप युवा परिषद जिलाध्यक्ष ओम यादव के नेतृत्व में काला पट्टी लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केंद्र सरकार व बिहार सरकार के खिलाफ़ एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि लोगों के दुख दर्द को बांटने वाले, आम जनता के मसीहा माननीय पप्पू यादव जी को समाजसेवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो, और एम्बुलेंस चोर को खुला छोड़ दिया गया हो । उधर दूसरी ओर हमारे ही देश के अन्नदाता किसान लगातार पिछले छ: महीनों से केंद्र सरकार से अपने अधिकार के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन ये अंधी बहरी और नौटंकीबाज सरकार देश के किसानों के लिए अभी तक कुछ नहीं कर पाई है। मोदी जी आप जनता को दिखाने के लिए आंसू बहाते हैं, लेकिन जनता को मालूम है कि ये आप मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। जनता ये पिछले 8 बार से देख रही है। अगर आपको सिर्फ आंसू ही बहाने हैं तो इससे अच्छा है कि आप प्रधानमंत्री पद से स्तीफा दे दें। लेकिन ना तो भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को शर्म आ रही है और ना ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शर्म आ रही है। ये हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। इसलिए हम और हमारे साथी आज काला पट्टी लगाकर मोदी सरकार और नीतीश सरकार के खिलाफ़ एक दिवसीय धरना के माध्यम से विरोध जता रहे हैं। हमारी मांग है कि नीतीश सरकार जल्द से जल्द जाप सुप्रीमों माननीय पप्पू यादव जी को रिहा करे और केंद्र सरकार हमारे देश के अन्नदाता की मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करे। तभी हमारे देश के किसानों का विकास होगा और इधर अगर नीतीश सरकार माननीय पप्पू यादव जी को रिहा कर देती है तो बिहार के गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को पप्पू यादव जी से इस कोरोना महामारी में हर संभव मदद मिल सकेगी।
इस मौके पर शोभित सिन्हा, प्रवीण कुमार मिश्र, राज कुमार यादव, सन्नी यादव, विकी कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



