मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो या एमएसपी की बात हो। कृषि यंत्र बैंक का स्थापना की बात हो। किसान सम्मान निधि और किसान मानधन योजना की बात हो। किसान रेल की बात हो या फिर किसानों के लिए तीन कृषि कानून। हर हाल में किसानों का कल्याण मोदी सरकार कर रही है। इसी कड़ी में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की मूल्य वृद्धि हुई तो सरकार ने किसानों के हित में 14,775 करोड रुपए अतिरिक्त सब्सिडी की व्यवस्था कर डीएपी खाद पर 140% सब्सिडी की वृद्धि की। किसानों को पहले डीएपी पर ₹500 प्रति बोरी सब्सिडी था, जिसे बढ़ाकर ₹1200 प्रति बोरी की सब्सिडी मोदी सरकार ने किया ।यह सब्सिडी की राशि 1200 रुपये एक साथ पहली बार बढ़ाई गई है। केंद्र सरकार हर साल रसायनिक खादों पर लगभग ₹80000करोड़ प्रतिवर्ष सब्सिडी देती है, जो यह वृद्धि 14,775 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। डीएपी खाद पर ₹14,775 करोड़ अनुदान देने का फैसला मोदी सरकार का ऐतिहासिक है ।किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के स्थान पर ₹1200 में ही मिलेगा ,क्योंकि अब मोदी सरकार डीएपी पर अब 140 प्रतिशत अनुदान देगी। इसके लिए मोदीजी को हार्दिक आभार, शुभकामना प्रकट वाले ज़िला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर, अशोक प्रसाद भारती, दीपक पांडेय, एस राजेश आनंद, सुरेंद्र कुमार, कमल बारीक।


