Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

समस्तीपुर जिले के विभिन्न टिकाकरण केन्द्रों पर 18-44 आयु के लोगों के टीकाकरण की हुई शुरूआत // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
दलसिंहसराय/समस्तीपुर से संवाददाता तुफैल अहमद की रिपोर्ट...
जिले में 28 अप्रैल 2021 ई0 से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत स्वयं पंजीकृत करने वाले 18-44 आयु के लोगों का टीकाकरण उनके निर्धारित टीकाकरण की तिथि और केंद्र पर शुरू कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि 18-44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीके लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।
टीकाकरण स्थल पर पंजीकरण नहीं किया जा सकता है। टिकाकारण केंद्र पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं हो इसके लिए स्वतः कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत ही निर्धारित तिथि एवं निर्धारित टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि टीकारण के इस अभियान में आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कोविड -19 टीकाकरण हेतु पंजीकरण का लिंक निम्न है https://selfregistration.cowin.gov.in/ इसकी जानकारी जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों को दी गई है। ताकि लोग खुद ही अपने-अपने टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर ससमय टीका लगवा सकें।