Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

Breaking News : बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, रहेंगी ये सख्त पाबंदियां, जानिए क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उनके निर्देश पर गृह विभाग ने विस्तृत मार्ग निर्देशिका जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि इस निर्देशिका के तहत बिहार में लॉकडाउन के दौरान कौन सी सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। इस दौरान क्‍या-क्‍या खुला रहेगा और क्‍या पूरी तरह बंद रहेगा।