Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

चुनाव कैंपेन के बीच उड़ी मिथुन चक्रवर्ती को कोरोना होने की अफवाह, ऐक्टर बोले- नहीं, बस छुट्टी पर हूं // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों सबसे बिजी सेलेब्स में से एक हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह फैल गई। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि ऐक्टर इसके बाद आइसोलेशन में चले गए हैं और अपना खास ख्याल रख रहे हैं। हालांकि, इन सभी खबरों पर अब खुद मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने न सिर्फ कोरोना संक्रमित होने की खबरों के झूठा बताया बल्कि ये भी जानकारी दी है कि वो अपने परिवार के साथ छुट्टी पर हैं।

कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबरों को बताया गलत
दरअसल, हाल ही में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की अफवाहों को लेकर फिल्मफेयर ने एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि अभिनेता ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है और कहा है कि वो स्वस्थ हैं। मिथुन ने ये भी कहा कि 'एक महीने तक लगातार कैंपेन करने के बाद अब मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां इंजॉय कर रहा हूं। अपने पसंदीदा खाने- बेलुई दाल और आलू पोश्तो के साथ'।

कर रहे थे चुनावी कैंपेन
मिथुन चक्रवर्ती अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं, लेकिन वो फिल्मों में भी एक्टिव रहते हैं बीते दिनों बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल में चुनाव कैंपेन करते दिखाई दिए थे। उन पर चुनाव कैंपेन के दौरान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप भी लगा था, जिसमें 500 लोग शामिल हुए थे। उनके खिलाफ टीएमसी के राजर्षि मित्रा ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।

फिल्म को लेकर थे बिजी
बात करें वर्क फ्रंट की तो कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग की थी। पहले ये 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट महामारी के कारण काफी समय से टलती आ रही है।