डॉ. विद्यार्थी ने कहा कि कोरोना ने आज तक कई मशहूर लोगों के जान ले किया है, अपितु अब संक्रमण का खतरा और कहीं भयावह दिख रहा है इसलिए जरूरी है खुद के बचाव का इसके लिए घरों से बाहर न ही निकले बेहद जरूरी होने पर फेस मास्क एवं दोनों हाथों को सेनिटाइज कर निकले और जल्द से जल्द काम निपटा कर वापस घर आ जाये. घर में ज्यादा से ज्यादा इम्युनिटी से सम्बंधित सामग्री का प्रयोग करें सुबह योगाभ्यास पर बल दे ताकि दिन खुशनुमा हो सके. खाने में ज्यादा तले हुए बाहर या घर के तेलहन समान का प्रयोग कम करें. स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए समय समय नजदीकी सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग कराए. सरकार के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन कर खुद को सुरक्षित करें.
वहीं इन्होंने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सको के द्वारा पूरे भारतवर्ष में नियमित तौर से ई. एच. पैथी की इम्युनिटी बूस्टर अपने अपने क्षेत्रों में नि:शुल्क पिलाई जा रही है जो बेहद कारगर साबित देखने को मिल रहा है. साथ ही जल्द इंस्टिट्यूट द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी की जाएगी जिसमें घर मे खुद को स्वास्थ्य हेतु जानकारी देने की योजना है.


