Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

बिहार के उद्योग निदेशक और श्रम संसाधन उपसचिव का कोरोना से निधन, शाहनवाज हुसैन ने जताया शोक // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : राज्य के उद्योग निदेशक पंकज कुमार सिंह और श्रम संसाधन विभाग के उप सचिव सूर्यकांत मणि का कोरोना से निधन हो गया। पंकज कुमार सिंह का मंगलवार रात पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें करीब दो सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे इससे उबर ही रहे थे कि इस बीच हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। वे भारतीय डाक-तार सेवा के पदाधिकारी थे और विगत कई वर्षों से राज्य में प्रतिनियुक्ति पर थे। वे हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई इथेनॉल प्रोत्साहन नीति के नोडल पदाधिकारी भी थे। उनके निधन से उद्योग विभाग और इससे जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

वहीं, श्रम संसाधन विभाग के उप सचिव सूर्यकांत मणि का बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। वह बिहार सचिवालय सेवा संवर्ग के इकलौते पदाधिकारी थे, जो उपसचिव के पद तक पहुंचे। उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। वे 22 अप्रैल को विभाग द्वारा लगाए गए कोविड वैक्सीन टीकाकरण शिविर में भाग लेने नियोजन भवन पहुंचे थे किंतु बेहद कमजोरी के चलते दूसरी मंजिल स्थित कार्यालय तक नहीं जा सके थे। जांच में वे कोविड संक्रमित पाए गए और बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से श्रम संसाधन विभाग के साथ ही सचिवालय सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों में भी शोक की लहर है।

कोरोना से बुधवार को बिहार में  145 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में  38 पटना में जबकि 107  लोगों की मौत बिहार के अन्‍य जिलों में हो गयी। पटना के चार बड़े अस्पतालों एनएमसीएच में 16, पटना एम्स में 11, पीएमसीएच में 7  और आईजीआईएमएस में 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी। जिलों के दो मरीजों की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गयी। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने  77 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।