Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

गाजियाबाद में चुनाव ड्यूटी कर लौटे पुलिस कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : चुनावी ड्यूटी से लौटे गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के एक कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र त्यागी की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले पुष्पेंद्र त्यागी की हाल ही में पंचायत चुनाव के दौरान बागपत में ड्यूटी लगी थी। वहां से लौटने के बाद वह बीमार हो गए थे। गंभीर स्थिति में उन्हें मेरठ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया।

एसएसपी अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने उनकी मौत पर शोक प्रकट किया है। बता दें कि जिले में अब तक दर्जनों पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दो की जान गई 370 नए मरीज
गाजियाबाद जिले में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 370 लोगों में कोरोना की पुष्टि की गई। इस साल में सर्वाधिक एक दिन में 756 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों में 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में स्वास्थ्य, नगर निगम, पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को पांच पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या 35,852 पहुंच गई है, जिसमें से 30,117 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 150 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 5585 सक्रिय मामले हैं।