चालान Status पता करने का तरीका
>> सबसे पहले आप echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। आप इस वेबसाइट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोल सकते हैं।
>> अब वेबसाइट पर मौजूद Check Challan Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
>> इसके बाद आपको स्क्रीन पर चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL) के ऑप्शन दिखाई देगें।
>> यहां पर आपको वाहन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
>> अब आपको यहां अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
>> इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
>> इसके बाद आपको 'Get Detail' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
>> इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका चालान कटा है या नहीं।
E-Challan का पेमेंट करने का प्रोसेस
>> अगर आपका चालान कटा है, तो आप ऑनलाइन भी इस जमा कर सकते हैं।
>> इसके लिए आपको चालान के आगे दिए गए 'Pay Now' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
>> इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा।
>> इसके बाद आपके राज्य की ई-चालान पेमेंट वेबसाइट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
>> फिर आपको 'Next' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
>> इसके बाद आपके पेज पर पेमेंट कंफर्मेशन का पेज खुलकर सामने आ जाएगा।
>> इसके बाद आपको 'Proceed' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
>> अब आप डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
>> पेमेंट करते ही आपका चालान जमा हो जाएगा।


