न्यूज़ डेस्क : हरियाणा के रोहतक जिले में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रोहतक में भूकंप के झटके बुधवार रात 7 बजकर 10 मिनट पर में आए।
भूकंप का केन्द्र जमीन सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के चलते कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग भयभीत होकर घरों से निकल आए। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि जब पृथ्वी की सतह के नीचे ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है।
भारत में दो भूकंप जोन हैं। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में भूकंप आता है। भारतीय उपमहाद्वीप को भूकंप के खतरे के लिहाज से सीसमिक जोन 2,3,4,5 जोन में बांटा गया है। पांचवां जोन सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता है। पश्चिमी और केंद्रीय हिमालय क्षेत्र से जुड़े कश्मीर, पूर्वोत्तर और कच्छ का रण इस क्षेत्र में आते हैं।


