Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

हिमाचल में भूकंप के तेज झटके, पंजाब-हरियाणा की भी डोलने लगी धरती; कितनी रही तीव्रता ? // LIVE NEWS24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
न्यूज़ डेस्क : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार की रात भूकंप आया। इसके झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के चंबा में भूकंप की तीव्रता 5.3 रही। भूकंप आने से कुछ पल के लिए धरती डोलने लगी।

पंजाब और हरियाणा की भी डोलने लगी धरती
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का झटका रात 9 बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया। चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। शिमला में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में आया।

जान-माल का कोई नुकसान नहीं
अधिकारियों ने बताया कि कुछ सेकंड तक आए भूकंप में हिमाचल प्रदेश के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। चंडीगढ़ निवासी संजय कुमार ने कहा, 'मुझे कुछ सेकंड तक भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। जब मैं नीचे भागने के बारे में सोच ही रहा था, तभी यह रुक गया।' बता दें कि 1905 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आठ तीव्रता के भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था और 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं बुधवार को ताइवान में बीते 25 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुट हुए हैं। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गए हैं। इस भूकंप से करीब 48 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कुछ इमारतें झुक भी गई हैं। भूकंप में एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप आने के बाद करीब 700 लोग लापता हैं, जिसमें से 600 से ज्यादा तारोको के सिल्क प्लेस नाम के एक होटल के भीतर फंसे हुए हैं।