Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

शाक्यमुनी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा लेने के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन। // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




  

संवाददाता - निरंजन कुमार, गया 
गया - बिहार के गया में शाक्यमनी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन फीस ज्यादा लेने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोधगया इकाई के द्वारा प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बोधगया नगर मंत्री अभिषेक आर्य ने कहा कि शाक्यमनी कॉलेज छात्र-छात्राओं से पंजीयन के नाम पर ऑनलाइन शुल्क के अलावा अतरिक्त 14 सौ शुल्क ज्यादा ले रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक समान शुल्क के लिए निरंतर लड़ाई लड़ रही है परंतु उसके बावजूद भी प्राइवेट कॉलेज मनमानी शुल्क छात्रों से पंजीयन एवं अन्य शुल्क लेने का कार्य कर रहे हैं। आज विश्वविद्यालय के नियंत्रण में प्राइवेट कॉलेज नहीं है। जिस कारण वह छात्र-छात्राओं का शोषण कर रहे हैं। आज शाक्यमुनी जैसे कई कॉलेज छात्राओं से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसा काॅलेजों पर एक्शन लेना चाहिए। अभाविप के आंदोलन के बाद शाक्यमुनी काॅलेज प्रशासन ने किया 400 रुपए तक शुल्क कम किया है। इस मौके पर नगर मंत्री बोधगया अभिषेक आर्य,  कोषाध्यक्ष सुमित मौर्या, कार्यकारिणी सदस्य निखिल राज, गोलू, पियूष और अन्य छात्र उपस्थित थे।