Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

पंचायत सचिव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन // LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।




संवदादाता- निरंजन कुमार, गया
गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार की शाम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भगत यादव की अध्यक्षता में पचरतन पंचायत के पंचायत सचिव नागेंद्र कुमार सिंह का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डोभी प्रखंड क्षेत्र में सेवा के इनके अच्छे कार्यकाल की सराहना की गई। नागेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में पचरतन पंचायत एवं कुरमावा पंचायत के पंचायत सचिव थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत शेरो, शायरी के साथ की गई। प्रखंड के कर्मियों ने इनके कार्यकाल एवं अनुभव को सुनकर काफी उत्साहित हुए। इन्होंने अपने कार्यकाल में विकट परिस्थिति में भी सेवा देकर हैं काफी खुश है। इन्होंने बताया प्रखंड कर्मियों के साथ रहकर कार्य करने की शैली जीवन भर याद रहेगी। इस कार्यक्रम के दौरान विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने अंग वस्त्र, गुलदस्ता, शाल एवं अन्य सामग्री देकर इन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोमेश्वर मेहता, राजस्व अधिकारी अंजली शर्मा, सांख्यिकी पदाधिकारी रजनीश कुमार, तकनीकी सहायक एवं कार्यपालक सहायक, प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, वर्तमान मुखिया, सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।