Requirement Ads

हमारे यूट्यूब चैनल को अभी सब्स्क्राइब करें

विवाहित महिला के साथ जंगल मे सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस / /LIVE NEWS 24

यहाँ अपने बिजनेस राजनीतिक शुभकामना प्रचार के लिए सम्पर्क करें।
           संवाददाता : सम्भू सेन (सराइकेला)

सरायकेला । जिला के निमडीह थाना क्षेत्र के हेसालौंग गांव से समाज को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहां लकड़ी चुनने बासाडूंगरी जंगल गई हेसालौंग गांव की एक 36 वर्षीय विवाहित महिला के साथ गांव एवं अगल-बगल गांव के तीन-चार युवकों ने मिलकर सामुहिक दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को मृत प्राय अवस्था मे ही जंगल मे छोड़कर सभी व्यक्ति फरार हो गए। घटना 16 नवंबर 2021 को सुबह के करीब साढ़े दस बजे की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को लकड़ी चुनने गयी महिला जब दोपहर तक घर नही आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जहां महिला जंगल मे मृत प्राय अवस्था मे मिली, इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए ओर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद रविवार 21 नवंबर 2021 को निमडीह थाना में जाकर श्यामनगर गांव के एक नामजद एवं अगल-बगल गांव के तीन-चार अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला निमडीह थाना में दर्ज कराया। इस संबंध में निमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दूरभाष में बताया कि निमडीह थाना में कांड संख्या- 68/2021 दिनांक 21.11.2021 दर्ज किया गया है और मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। सूत्रों के अनुसार निमडीह थाना की पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी करके एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन इसका आधिकारिक पुष्टि नही हुआ है।