जिला के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के गाजिया कैंप कार्यालय में की समीक्षा बैठक झारखण्ड के परिवान मंत्री ने बताया कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के गाजिया बराज से 3700 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई होगी, इसके लिए 134 करोड़ का डीपीआर बनाया गया है, अभी टेंडर निकलना बाकी है जो संवेदक यह टेंडर लेगा वह व्यवस्था तैयार करने के साथ 5 सालों तक पानी भी देगा बराज की दाएं और सामरम क्षेत्र में 2500 हेक्टेयर व गाजिया क्षेत्र में 12 सौ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इसके अलावा 101 एमएलडी पानी सीतारामपुर डैम को भेजा जाएगा सभी जगह पाइपलाइन से पानी जाएगा जो जमीन के अंदर होगी उक्त जानकारी परियोजना अभियंताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री स्थानीय विधायक चंपई सोरेन द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में दी बैठक में परियोजना के अधीक्षण अभियंता संजीव रंजन कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार एसडीओ व जेई के साथ विस्थापित तथा प्रभावित लोग उपस्थित थे।


