संवाददाता- निरंजन कुमार, गया
गया/बाराचट्टी । हमलोंगो ने बचपन मे एक मुहावरा काफी चरितार्थ था तू डाल-डाल, हम पात-पात। यही मुहावरा आज बिहार में शराबबंदी के बाद देखने को मिल रहा है।इस साल शराब कांड की कार्रवाई से इतना तो कहा जा सकता है। शराब माफिया डाल-डाल तो पुलिस प्रशासन भी पात-पात चलने को तत्पर है।
सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। जिसमे उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी हासिल हो रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान डोभी चेक पोस्ट से दो शराब तस्कर को 2880 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आगे उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड राज्य से बड़े पैमाने पर शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर डोभी चेकपोस्ट के समीप उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान एक पिकअप वाहन को शक के आधार पर रोका गया। जब पिकअप की जांच की गई। तो उसमें से झारखंड निर्मित 2880 बोतल शराब बरामद किए गए।इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने छपरा जिला के दो शराब तस्करों मो० नईमुद्दीन व मो० सरफराज को भी गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से शराब ढोने में प्रयुक्त पिकअप वाहन बी आर 04A2755 को भी जब्त किया है। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड राज्य से सटे बॉर्डर एरिया से होकर अवैध शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। अवैध शराब की बड़ी खेप को गंतब्य स्थान तक पहुचाने के लिए तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे है।शराब तस्कर हर बार तस्करी का धंधा व तरीका बदल रहे है। उत्पाद पुलिसके तरफ से अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा।


